{"_id":"6862033de1fd8889cb0c1682","slug":"teen-committed-suicide-after-his-mother-and-grandmother-refused-to-give-him-a-mobile-phone-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मां और नानी ने नहीं दिलाया मोबाइल फोन, किशोर ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मां और नानी ने नहीं दिलाया मोबाइल फोन, किशोर ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 30 Jun 2025 08:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:59 AM IST
सार
बरेली में मोबाइल फोन न दिलाए जाने से नाराज ने किशोर ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी नानी के घर रह रहा था। उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मोहल्ला सतीपुर निवासी 17 वर्षीय विवेक मौर्य ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह भमोरा थाना क्षेत्र के तारपुर गांव में अपनी नानी के घर रह रहा था। गरीब परिवार का किशोर अपनी मां और नानी से मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रहा था। उनके मना करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
थाना बारादरी के सतीपुर निवासी शारदा ने बताया कि उनके तीन बेटों में विवेक मौर्य सबसे बड़ा था। वह कुछ महीने से अपनी नानी धनवती के घर भमोरा थाना क्षेत्र के तारपुर गांव में रह रहा था। वहीं पर वह खेतों में काम करता था। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फोन की मांग कर रहा था किशोर
शारदा ने बताया कि कुछ दिन से विवेक मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। उसने नानी धनवती से रुपये मांगे लेकिन उन्होंने मजबूरी जता दी। फिर विवेक ने किसी अन्य के नंबर से उन्हें कॉल की। शारदा ने आर्थिक तंगी की बात कहकर बेटे से कुछ दिन रुकने को कहा और आश्वासन दिया कि जल्द ही मोबाइल फोन दिला देगी।
विज्ञापन
उन्होंने अफसोस जताया कि बेटे ने शायद इसी वजह से आत्महत्या कर ली। उन्हें अहसास होता तो किसी भी तरह उसके लिए मोबाइल फोन खरीद लेती। किशोर की मौत से उसकी मां और नानी के आंसू नहीं थम रहे थे।