फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly division team selected for state level competitions

Sports News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए बरेली मंडल की टीम का चयन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Fri, 07 Feb 2025 02:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 07 Feb 2025 02:34 PM IST
सार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय टीम के लिए ट्रायल हुए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। टीम में कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
Bareilly division team selected for state level competitions
मंडल स्तरीय चयन के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 13-16 फरवरी तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए 19 खिलाड़ियों ने चयन-ट्रायल में हिस्सा लिया। मंडल की टीम में आराध्या, तयब्बा, सुखमीत, मायरा, अवनी, लावन्या, कियारा भदौरिया, नितिश्री पाठक, विधि शर्मा, स्तुती बंसल, अदाया, शिवी का चयन किया गया। आरक्षित खिलाड़ी के रूप में साक्षी, दीक्षा, सोनाक्षी को चुना गया। 

विज्ञापन


21 से 28 फरवरी तक बस्ती में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 22 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। इसमें पायल सिंह, श्रद्धा वर्मा, वर्तिका गंगवार, नैनसी गंगवार, शिवानी, अंशिका, तयता, रोशनी राजपूत, अंशिका, पायल, दिशा, आशी राजपूत, पायल वर्मा, नेहा राठौर, एकता राठौर, संध्या यादव चयन किया गया। फलक और ईशा राजपूत आरक्षित खिलाड़ी चुने गए। 
विज्ञापन


चार से छह मार्च तक हरदोई में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मो. शोएब, सचिन, अमन खां, मो. फैज, मो. साजिद मंसूरी, आनंद, सईभ अहमद मंसूरी, फैज खां, राहुल माधव, निखिल यादव, कासिब अली, नूर नजर का चयन हुआ। आरक्षित खिलाड़ी में प्रिंस शावन्य, मुकुल कुमार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल के लिए नहीं पहुंचे खिलाड़ी
कुश्ती और हैंडबॉल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ी नहीं आए। इसलिए मंडल की टीम का गठन नहीं हो सका। 23 से 25 फरवरी तक मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए और आठ से 11 मार्च तक लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किए गए थे। प्रशिक्षकों का कहना है कि फरवरी-मार्च के महीनों में परीक्षाओं के कारण खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में रुचि नहीं दिखाते। 

आरएसओ जितेंद्र यादव ने कहा कि विभाग की ओर से बॉक्सिंग कोच की नियुक्ति की गई है। लेकिन वह मुश्किल से एक दिन ही आए हैं। उनको लगातार पत्र भेजा जा रहा है। 

बॉक्सिंग के कोच नहीं
12 से 15 फरवरी तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन-ट्रायल्स आयोजित किए गए थे। इसमें भी खिलाड़ी नहीं पहुंचे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबे समय से इसके कोच नहीं है। इससे लाखों की लागत से तैयार बॉक्सिंग रिंग खुले में धूल फांक रही है। उसके ऊपर टिन शेड की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed