फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   team of wild life engaged in siege of tigress

बाघिन की घेराबंदी करने में जुटी वाइल्ट लाइफ की टीम

Tue, 08 Jun 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
team of wild life engaged in siege of tigress
demo photo - फोटो : demo photo

जहां सुअर का किया शिकार वहां वन विभाग की मदद से लगाया जाल

विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्टरी में डेरा जमाए बाघिन ने रविवार देर रात कोयला प्लांट के मंदिर के पास सुअर को निवाला बना लिया। कैमरों में बाघिन सुअर को झाड़ियों में खींचकर ले जाते कैद हुई। सटीक लोकेशन के लिए वनकर्मियों ने सर्च अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिल सकी। उधर, रबर फैक्टरी में पहुंची वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएलटीआई) की टीम ने बाघिन की घेराबंदी के लिए अभियान तेज कर दिया है। वन विभाग की मदद से उस स्थान पर जाल भी लगा दिया है, जहां बाघिन ने सुअर का शिकार किया था।
डेढ़ साल से रबर फैक्टरी के जंगल में डेरा जमाए बाघिन वन विभाग के लिए सिरदर्द बनी हुई है। अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए तमाम योजनाएं बना चुकी है पर सभी फेल रहीं। कोरोना का कहर थमने के बाद अब वाइल्ड लाइफ की टीम बृहस्पतिवार को रबर फैक्टरी पहुंच गई। बाघिन की सटीक लोकेशन के लिए टीम ने खुले में दो पड्डे और बांधे लेकिन बाघिन ने उनका शिकार नहीं किया। उधर, जिस झाड़ी में बाघिन सुअर को खींचकर ले गई, टीम ने ट्रैक्टर पर बैठकर वहां चार घंटे सर्च अभियान चलाया, लेकिन न तो सुअर के अवशेष मिले और न ही बाघिन का पता चला। अब वन विभाग और डब्ल्यूटीआई की टीमों ने वहां जाल लगा दिया है। बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए 39 कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन

बाघिन ने जहां जंगली सुअर का शिकार किया, वहां सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घेराबंदी करने के लिए जाल भी लगाया गया है। जल्द बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने का प्रयास किया जा रहा है। - भरतलाल, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed