{"_id":"675b4fa55ad3323221080d75","slug":"team-entered-by-breaking-the-lock-and-living-fire-brigade-stuck-in-return-bareilly-news-c-4-bly1015-540129-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ताला और जीना तोड़कर घुसी टीम, वापसी में फंसी दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ताला और जीना तोड़कर घुसी टीम, वापसी में फंसी दमकल
विज्ञापन
घर में आग की सूचना पर पहुंचीं शिक्षिका, हाल देखकर लौट गईं
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बजरिया पूरनमल के बंद मकान में बुधवार रात आग लगने से काफी नुकसान हुआ। तंग रास्ते से दमकल की छोटी गाड़ी किसी तरह घुस तो गई पर आग बुझाने के बाद निकलते वक्त फंस गई।
तंग गलियों वाले मोहल्ले में आग लगने से टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात तीन बजे तक आग बुझाई जा सकी। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि टीम को आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए ताले तोड़ने से लेकर संकरे जीने तक को छांटना पड़ा। लीडिंग फायरमैन उदयराज के साथ टीम जान हथेली पर रखकर मकान के कमरों की आग बुझाती चली गई। दमकल की बड़ी गाड़ी तो गली में घुस ही नहीं पाई। मेटाडोर बॉडी की छोटी गाड़ी ले जाकर आग पर काबू पाया जा सका। फायर स्टाफ दो अग्निशमन बाइक लेकर भी मौके पर पहुंचा और आसपास के घरों की टंकी के पानी से पाइप जोड़कर आग पर बाबू पाया। वापसी में दमकल वाहन फंस गया तो करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दूसरी गली से उसे बाहर निकाला जा सका।
प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि घर की मालकिन दीप्ति अग्रवाल बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर आईं। थोड़ी देर घर का हाल देखा और लौट गईं। वह बदायूं जिले में बतौर प्रधानाचार्य तैनात बताई जा रही हैं। अमर उजाला ब्यूरो