फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team arrived to investigate firecracker shops, closed one

Bareilly News: पटाखा दुकानों की जांच करने पहुंची टीम, एक को बंद कराया

Mon, 07 Oct 2024 05:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Team arrived to investigate firecracker shops, closed one
बरेली। कल्याणपुर में धमाके के बाद पटाखा दुकानों की जांच जारी है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में रविवार को सौ फुटा और मिनी बाइपास से शिफ्ट हुई दुकानों की जांच की गई। एक दुकान का पंजीकरण था, पर नए स्थान की अनुमति के लिए आवेदन न होने पर उसे बंद करा दिया गया। संचालक को नियमानुसार आवेदन कर नए स्थान पर दुकान संचालन की अनुमति लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर गोविंद मौर्य के मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र में पटाखों का अवैध निर्माण, भंडारण व बिक्री नहीं हो रही। आबादी में संचालित जिन दुकानों पर रोक लगाई गई थी, उनमें से आठ कारोबारियों ने डोहरा, फरीदपुर रोड समेत अन्य क्षेत्रों में दुकानें शिफ्ट कर ली हैं। उन्होंने नए स्थान पर संचालन के लिए अनुमति मांगी है, जो प्रक्रिया में है। लिहाजा, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती। निरीक्षण में छिटपुट खामियां मिली हैं, उन्हें 48 घंटे में दूर कराने के निर्देश दिए हैं। एक कारोबारी ने अब पटाखा बिक्री बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने गोदाम में रखे पटाखे दूसरे कारोबारियों को बेचने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed