फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers protested online against digital attendance

Bareilly News: डिजिटल हाजिरी का शिक्षकों ने किया ऑनलाइन विरोध

Mon, 15 Jul 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested online against digital attendance
बरेली। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से डिजिटल हाजिरी का विरोध जारी है। रविवार को शिक्षकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। एक्स पर भी #बायकॉट डिजिटल अटेंडेंस हैशटैग ट्रेंड करता रहा। शिक्षक अपनी मांगों और स्कूल में जलभराव की फोटो के साथ पोस्ट करते रहे। शिक्षकों के समर्थन में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा है। इसमें शिक्षकों की गरिमा और विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए डिजिटल हाजिरी के आदेश पर पुनर्विचार करने की बात कही गई है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज ने भी शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से अपील की है।
विज्ञापन


शिक्षकोंं का भी हो रहा विरोध
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिजिटल हाजिरी के समर्थन में बड़ी संख्या में पोस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, कुछ शिक्षकों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। आकाश नाम के यूजर ने लिखा कि डिजिटल हाजिरी से नुकसान क्या है? शिक्षा के क्षेत्र में सरकार कुछ नया लेकर आ रही है, जिससे सुधार हो सकता है। वहीं सुनील ने कहा कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। शिक्षकों की समस्या भी समझनी चाहिए। प्रदीप नाम के यूजर ने यहां तक लिखा कि सरकारी स्कूल का माहौल शिक्षकों ने पहले ही खराब किया है, तभी बच्चे पकड़कर लाने पड़ रहे हैं। हालांकि, शिक्षक अपने तर्क से इन सब का जवाब भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed