फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers protested by tying a black band in their hands

हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Fri, 10 Dec 2021 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested by tying a black band in their hands
बिशप कॉनराड में हुई घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में किया प्रदर्?
बिशप कॉनराड स्कूल में हुई मारपीट की घटना के विरोध में बांधी पट्टी
विज्ञापन

बरेली। शहर के निजी स्कूलों के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अधिकतर स्कूलों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा ने बताया कि सात दिसंबर को बिशप कॉनराड स्कूल में शिक्षक के साथ कक्षा में घुसकर पिटाई की गई। यह बेहद गलत तरीका है। इसके विरोध में सभी स्कूलों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और कक्षा में पढ़ाई करते समय बच्चों को इस बारे में बताया भी गया कि शिक्षक इस तरह से विरोध क्यों कर रहे हैं। बच्चों को बताया गया कि शिक्षक समाज का एक अहम अंग है और शिक्षक का सम्मान सर्वोपरि है। शहर के 60 स्कूलों में आठ हजार से अधिक शिक्षकों ने विरोध किया। बताया कि विरोध के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed