फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers' anger erupted over indiscipline in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में अनुशासनहीनता पर फूटा शिक्षकों का गुस्सा

Fri, 23 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers' anger erupted over indiscipline in Bareilly College
बरेली। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को स्मार्ट कक्ष में हुई बैठक में कॉलेज में लगातार बढ़ती अनुशासनहीनता की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने कॉलेज प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद सागर के साथ परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने और जान से मारने की धमकी देने की घटना पर आक्रोश जताया। कई दिन बाद भी कार्रवाई न होने से शिक्षक नाराज दिखे। कहा कि यदि एक सप्ताह में उक्त छात्र पर एफआईआर दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तार नहीं करवाया गया तो शिक्षक विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं में सहयोग नहीं करेंगे। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ की आमसभा की बैठक 24 मई को दोपहर 12 बजे से भौतिकी विभाग के पीएलटी कक्ष में होगी। इस दौरान अध्यक्ष प्रो. गजेंद्र पाल सिंह, रुटा महासचिव प्रो. स्वदेश सिंह, शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रो. ओमकार, प्रो. शिखा सिंह, स्थापना प्रभारी डॉ. दयाराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed