{"_id":"5fd8edb78ebc3e3d564358a7","slug":"teacher-s-murder-awadhesh-s-mother-and-brother-may-undergo-dna-test-bareilly-news-bly4302777176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांडः अवधेश की मां और भाई का हो सकता है डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांडः अवधेश की मां और भाई का हो सकता है डीएनए टेस्ट
विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विवेचक की अर्जी पर कोर्ट ने 21 दिसंबर को तय की सुनवाई, प्रदीप का आज से 24 घंटे को रिमांड
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के चर्चित शिक्षक अवधेश हत्याकांड में अब मृतक की मां और भाई का डीएनए परीक्षण कराया जा सकता है। इसके लिए विवेचक की मांग पर कोर्ट ने 21 दिसंबर की तारीख तय की है। वहीं जेल में बंद आरोपी प्रदीप की अभिरक्षा रिमांड भी पुलिस को मिल गई है। हालांकि यह संभव है कि सीएम के कार्यक्रम की वजह से पुलिस यह रिमांड बाद में ले सकती है।
विवेचक इंस्पेक्टर केके वर्मा की ओर से कोर्ट में मृतक अवधेश की मां अन्नपूर्णा व भाई रमेश सिंह का डीएनए टेस्ट कराने के लिए अर्जी दी है। विवेचक के मुताबिक डॉक्टर ने इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र किया था। कोर्ट ने अर्जी की प्रति मां व भाई को देने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 21 दिसंबर को तय की है। कोर्ट ने विवेचक को निर्देश दिया है कि इस बीच में इन दोनों से डीएनए टेस्ट के लिए सहमति ले लें। साथ ही संबंधित तारीख पर दोनो लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उनकी इच्छा पर ही यह टेस्ट संभव हो सकेगा।
इधर, अवधेश हत्या कांड के आरोपी प्रदीप कुमार सिंह को कोर्ट ने 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है। विवेचक ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि अभियुक्त ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को कहीं छिपाने की बात कही है। आरोपी ने कहा है कि वह मौके पर चलकर गाड़ी बरामद करा सकता है। कोर्ट ने आरोपी को 16 दिसंबर सुबह दस बजे से 24 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है। इस बीच सीएम योगी का बरेली कार्यक्रम तय होने से पुलिस इस रिमांड की तारीख को बढ़वाने के मूड में है।