{"_id":"5fb819fd8ebc3e1a272240b9","slug":"teacher-massacre-vinita-not-found-again-after-avadhesh-s-body-is-buried-bareilly-news-bly4274119153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांडः अवधेश की लाश दफन कराने के बाद विनीता से फिर नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांडः अवधेश की लाश दफन कराने के बाद विनीता से फिर नहीं मिला
विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली लाए गए सुपारी किलर शेर सिंह उर्फ चीकू ने रिमांड के दौरान पुलिस को दिया बयान
विज्ञापन
अवधेश की हत्या करते ही विनीता से कर लिया था हिसाब-किताब
बरेली। शिक्षक अवधेश हत्याकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को फिरोजाबाद पुलिस शुक्रवार को बरेली कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट में अवकाश की वजह से उसे शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। रिमांड के दौरान उसने इज्जतनगर पुलिस को बयान दिया कि उसने हत्या होते ही अवधेश की पत्नी विनीता से पूरा हिसाब-किताब साफ कर लिया था। फिरोजाबाद जाकर अवधेश की लाश दफन कराने के बाद गिरफ्तारी होने तक वह विनीता से दोबारा नहीं मिला। रिमांड के बाद फिरोजाबाद पुलिस उसे वापस ले गई।
इज्जतनगर पुलिस ने पिछले दिनों सीजेएम बरेली कोर्ट में शेर सिंह उर्फ चीकू के रिमांड के लिए अर्जी दी थी। इस पर सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख नियत की गई थी। फिरोजाबाद जेल से शेर सिंह को वहां की पुलिस शुक्रवार दोपहर बरेली लेकर आई। यहां पता लगा कि कोर्ट में अवकाश है तो बरेली पुलिस से संपर्क कर उसे सुरक्षित रखने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
शाम सवा चार बजे रिमांड मजिस्ट्रेट के रूप में एसीजेएम जसवीर सिंह की अदालत में उसे पेश किया गया। वहां से इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा की टीम ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। हत्या के मामले में उसके बयान दर्ज किए तो फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। शेर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से उसका विनीता और उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है। शाम ढले फिरोजाबाद पुलिस उसे वापस ले गई। फिलहाल वह फिरोजाबाद जेल में ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये था मामला
सहोड़ा के कुंवर ढाकन सिंह इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की हत्या उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में 12 अक्तूबर की रात कर दी गई थी। हत्याकांड में अवधेश की पत्नी विनीता, उसके प्रेमी अमित सिसौदिया और भाड़े के हत्यारे शेर सिंह उर्फ चीकू समेत आठ लोग शामिल थे। हत्या के बाद विनीता कार से पति का शव फिरोजाबाद ले गई थी। वहीं शव को अधजली हालत में दबा दिया गया। अवधेश की मां ने शक के आधार पर विनीता के खिलाफ रिपोर्ट कराई तो शव बरामद हो सका। मगर इस दौरान शेर सिंह को फिरोजाबाद पुलिस ने चोरी के एक अन्य मामले में जेल भेज दिया था। विनीता और पप्पू जाटव नाम के आरोपी बरेली जेल में हैं।
हत्यारोपी शेर सिंह उर्फ चीकू को शुक्रवार को फिरोजाबाद पुलिस बरेली कोर्ट लेकर आई थी। यहां इज्जतनगर पुलिस ने शिक्षक की हत्या से जुड़े मामले में उसके बयान दर्ज किए। उसने हत्या करना स्वीकारा है और केस से संबंधित कुछ अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं। पुलिस इन्हें विवेचना और आरोपियों की तलाश में इस्तेमाल करेगी। इज्जतनगर पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद और आगरा क्षेत्र में दबिश दे रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
अवधेश की हत्या करते ही विनीता से कर लिया था हिसाब-किताब बरेली। शिक्षक अवधेश हत्याकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को फिरोजाबाद पुलिस शुक्रवार को बरेली कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट में अवकाश की वजह से उसे शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। रिमांड के दौरान उसने इज्जतनगर पुलिस को बयान दिया कि उसने हत्या होते ही अवधेश की पत्नी विनीता से पूरा हिसाब-किताब साफ कर लिया था। फिरोजाबाद जाकर अवधेश की लाश दफन कराने के बाद गिरफ्तारी होने तक वह विनीता से दोबारा नहीं मिला। रिमांड के बाद फिरोजाबाद पुलिस उसे वापस ले गई।
इज्जतनगर पुलिस ने पिछले दिनों सीजेएम बरेली कोर्ट में शेर सिंह उर्फ चीकू के रिमांड के लिए अर्जी दी थी। इस पर सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख नियत की गई थी। फिरोजाबाद जेल से शेर सिंह को वहां की पुलिस शुक्रवार दोपहर बरेली लेकर आई। यहां पता लगा कि कोर्ट में अवकाश है तो बरेली पुलिस से संपर्क कर उसे सुरक्षित रखने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
शाम सवा चार बजे रिमांड मजिस्ट्रेट के रूप में एसीजेएम जसवीर सिंह की अदालत में उसे पेश किया गया। वहां से इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा की टीम ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। हत्या के मामले में उसके बयान दर्ज किए तो फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। शेर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से उसका विनीता और उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ है। शाम ढले फिरोजाबाद पुलिस उसे वापस ले गई। फिलहाल वह फिरोजाबाद जेल में ही रहेगा।
विज्ञापन
ये था मामला
सहोड़ा के कुंवर ढाकन सिंह इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की हत्या उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में 12 अक्तूबर की रात कर दी गई थी। हत्याकांड में अवधेश की पत्नी विनीता, उसके प्रेमी अमित सिसौदिया और भाड़े के हत्यारे शेर सिंह उर्फ चीकू समेत आठ लोग शामिल थे। हत्या के बाद विनीता कार से पति का शव फिरोजाबाद ले गई थी। वहीं शव को अधजली हालत में दबा दिया गया। अवधेश की मां ने शक के आधार पर विनीता के खिलाफ रिपोर्ट कराई तो शव बरामद हो सका। मगर इस दौरान शेर सिंह को फिरोजाबाद पुलिस ने चोरी के एक अन्य मामले में जेल भेज दिया था। विनीता और पप्पू जाटव नाम के आरोपी बरेली जेल में हैं।हत्यारोपी शेर सिंह उर्फ चीकू को शुक्रवार को फिरोजाबाद पुलिस बरेली कोर्ट लेकर आई थी। यहां इज्जतनगर पुलिस ने शिक्षक की हत्या से जुड़े मामले में उसके बयान दर्ज किए। उसने हत्या करना स्वीकारा है और केस से संबंधित कुछ अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं। पुलिस इन्हें विवेचना और आरोपियों की तलाश में इस्तेमाल करेगी। इज्जतनगर पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद और आगरा क्षेत्र में दबिश दे रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी