{"_id":"6aef7fd5abb3e2b17104d94b","slug":"teacher-beat-student-arm-broken-bareilly-news-c-4-bly1015-1004132-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षिका ने छात्रा को पीटा, हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षिका ने छात्रा को पीटा, हाथ टूटा
Sun, 08 Nov 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। गोविंदापुर स्थित एक निजी स्कूल में सात वर्षीय छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका ने छात्रा को डंडे से पीटा। इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोविंदापुर निवासी निजाकत हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सात वर्षीय बेटी शिजरा नूर द ग्रेट मदर एपी हाईस्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल गई थी। आरोप है कि शिक्षिका इफरा ने निजी खुन्नस के चलते बच्ची को बेरहमी से पीटा। इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
पिता का आरोप है कि जब वह स्कूल पहुंचे और प्रबंधक इलियास खां से शिकायत की तो उन्होंने सहयोग के बजाय अभद्रता की और धमकी दी। इसके बाद निजाकत हुसैन ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिक्षिका इफरा और स्कूल प्रबंधक इलियास खां के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
-- -
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी निशुल्क शिक्षा अधिनियम के तहत स्कूल में पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन सरकार द्वारा मिलने वाले पांच हजार रुपये प्रति माह पहले ही खाते से निकलवा लेता है। जब उन्होंने अनुदान देने से मना किया तो शिक्षिका ने बेटी की पिटाई की।
-- -
प्रबंधक ने आरोपों को नकारा
स्कूल प्रबंधक इलियास खां ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके गांव में कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इस कारण उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है। प्रबंधक ने बताया कि जो बच्चे निशुल्क पढ़ रहे हैं, उनसे कोई रुपया नहीं लिया जाता। उनके पास बच्चों के शपथपत्र भी हैं।