{"_id":"5f9efe448ebc3e9b9359309b","slug":"teacher-assassination-open-secret-preparations-were-made-to-make-brother-mother-a-nominee-hence-gave-betel-nut-bareilly-news-bly4253959186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांडः खुला राज.. भाई-मां को नॉमिनी बनाने की थी तैयारी इसलिए दे दी सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांडः खुला राज.. भाई-मां को नॉमिनी बनाने की थी तैयारी इसलिए दे दी सुपारी
Mon, 02 Nov 2020 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:33 AM IST
सार
हत्यारोपी पप्पू जाटव ने पुलिस को बताई अवधेश की हत्या की कहानी, अब फिर फिरोजाबाद जाएगी पुलिस
विज्ञापन
पति की हत्यारोपी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी विनीता की मनमानी और फरमाइशों से परेशान थे अवधेश
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या में शामिल पप्पू जाटव को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी पत्नी विनीता और अन्य की तलाश के लिए पुलिस की टीम दोबारा फिरोजाबाद जाएगी। चार नवंबर को शेर सिंह उर्फ चीकू की फिरोजाबाद सीजेएम कोर्ट में बी वारंट पर सुनवाई है। उसे बरेली लाया जा सकता है।
एटा के जिरौली खुर्द निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ पप्पू जाटव की भी शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या में संलिप्तता सामने आई थी। इस हत्याकांड में पहले ही जेल भेजे जा चुके हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू के साथ हत्या कर लाश ठिकाने लगाने में पप्पू भी शामिल था। घटना को अंजाम देने के बाद वह वह दिल्ली फरार हो गया था। शुक्रवार को इज्जतनगर पुलिस की टीम उसे पकड़कर लाई थी। पुलिस उसे शिक्षक के घर ले गई। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट करके देखा। पप्पू ने बताया कि हत्या के बाद उसका विनीता और उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। पूरी योजना विनीता के पिता रिटायर्ड सैन्यकर्मी अनिल ने बनाई थी। अनिल खुद फिरोजाबाद में ही रुक गया था। विनीता ने बताया था कि अवधेश उससे नाराज चल रहा था और वह अपनी संपत्ति में भाई और मां को नॉमिनी बनाना चाहता था। वह ऐसा न कर सके, इसीलिए सुपारी देकर हत्या कराई गई।