फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tax recovery of municipal levy in neighborhoods Camp

टैक्स वसूली के लिए नगर निगम मोहल्लों में लगाएगा कैंप

Fri, 22 May 2020 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tax recovery of municipal levy in neighborhoods Camp
बरेली नगर निगम

अगले सप्ताह से लगाए जाएंगे कैंप, फिलहाल खोले गए हैं काउंटर

विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए टीम बनाई है, जो अगले सप्ताह से मोहल्ले में शिविर लगाकर टैक्स वसूली करेगी। ताकि नगर निगम का राजस्व बढ़ सके। लॉकडाउन में राजस्व वसूूली न के बराबर हुई है। अब राजस्व वसूली पर ध्यान देने की बात कही जा रही है। निगम ने 50 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा है।
संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कैंप लगाने की सभी तैयारी कर ली गईं हैं। नगर निगम परिसर में काउंटर भी खोल दिए गए हैं। अब अगले सप्ताह से मोहल्लों में कैंप लगाएंगे। कैंप में लोग अपने टैक्स का विवरण भी जान सकेंगे और उसे मौके पर जमा भी कर सकेंगे। कई बड़े बकाएदार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी विभागों से वसूली को नोडल अधिकारी नामित

सरकारी विभागों से टैक्स वसूली के लिए ललितेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संयुक्त सहायक आयुक्त ने बताया कि सरकारी विभागों को अभी से बिल बनाकर दिए जाएंगे, ताकि वे टैक्स अदा करने के लिए बजट हासिल कर सकें। इसके अलावा संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों से उनके सचिवों को समय से बजट देने के लिए पत्र भी जारी कराया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। बता दें कि सरकारी बड़े बकाएदारों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय, विकास भवन, मानसिक अस्पताल, जिला अस्पताल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed