फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax

टैक्स अदा न करने पर मार्केट सील, भड़के दुकानदार

Sat, 25 Jan 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
tax
श्यामगंज स्थित एमएम मार्केट के बड़े बकाएदारों पर हुई कार्रवाई, 20 प्रतिशत भुगतान के बाद ही हटी सील
विज्ञापन

बरेली। टैक्स वसूली को लेकर शुक्रवार को नगर निगम ने बकाएदारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामगंज स्थित एमएम मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों और टीम के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई। हालांकि, फोर्स के चलते हंगामा नहीं हुआ और टीम ने एक-एक कर दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई से आहत दुकानदार मेयर से दुकान खुलवाने की गुहार लगाने पहुंचे। देर शाम मेयर के निर्देश पर दुकानदारों ने करीब एक लाख रुपये का टैक्स अदा किया और दुकानों की सील हटा दी गई।
पिछले कई दिनों से नगर निगम की ओर से टैक्स के बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे टीम श्यामगंज स्थित एमएम मार्केट पहुंची। दुकानदारों से बकाया टैक्स भुगतान न करने पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर मार्केट के सभी दुकानदार एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने नगर निगम की टीम पर बिना नोटिस सीलिंग की कार्रवाई का आरोप लगाया। इस दौरान मौजूद राजस्व निरीक्षक और टीम प्रभारी ललतेश सक्सेना ने दुकानों के मालिक को नोटिस जारी होने की जानकारी दी। दुकानदारों का कहना था कि उन्होंने दुकान मालिक को टैक्स समेत किराए का भुगतान किया है। ऐसे में दुकानें सील करना गलत है। टीम प्रभारी ने प्रॉपर्टी ओनर को नोटिस देने के बाद भी टैक्स अदा न करने पर कार्रवाई को नियमानुसार बताया। मौजूद टीम ने दुकानदारों को पीछे हटाया और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ललतेश सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को जोन दो से 863829 और जोन एक से 178480 रुपये की वसूली हुई है। कई दुकानदारों ने ऑन स्पॉट टैक्स जमा कर दिया था। इसमें रामपुर बाग के कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल ने 112950 रुपये, इंडियन रेस्त्रां ने 450000, सिविल लाइंस के दीनानाथ क्रॉकरी ने 287000 रुपये टैक्स अदा किया। सिविल लाइंस की लकी प्रिंटिंग प्रेस पर 387000 रुपये, श्यामगंज के मोहम्मद मुस्तफा शहीद पर 579000 रुपये का टैक्स बकाया होने पर इनकी दुकानें सील की गईं। एमएम मार्केट में 13 दुकानें हैं, इनमें से आठ पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने मेयर से लगाई गुहार
आक्रोशित दुकानदार मेयर के पास पहुंचे और पूरा मामला बताया। इस पर मेयर ने कार्यालय से टीम प्रभारी से बात की और दुकानदारों से टैक्स का 20 फीसदी भुगतान लेकर सात दिन का समय देते हुए दुकानों की सीलिंग खोलने को कहा। निर्धारित समय में टैक्स अदा न कर पाने पर फिर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए दुकानदारों के आक्रोश को शांत कराया। मेयर से दुकानदारों ने उनकी दुकानों का टैक्स अलग-अलग करने की मांग की। इस दौरान दुर्गेश खटवानी, नरेश, पियूष गोयल, अशोक कुमार, कृष्णा बाबू व अन्य दुकानदार मौजूद रहे।


‘टैक्स अदा न करने पर नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की है। दुकानों के मालिक को पहले नोटिस जारी किया था, फिर भी उन्होंने टैक्स जमा नहीं किया। देर शाम 20 फीसदी टैक्स अदा करने के साथ सशर्त दुकानें खोलने के निर्देश दिए गए हैं।’
श्याम लता आनंद
अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed