फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Target missed 20 Sstrdhark Fell

निशाना चूकने पर 20 शस्त्रधारक फेल

Wed, 02 Mar 2016 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 02 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Target missed 20 Sstrdhark Fell
भरतौल में सेना की फायरिंग रेंज पर डीआईजी आशुतोष कुमार और एसएसपी की निगरानी में शस्त्र लाइसेंसधारकों से निशाना लगवाया गया। फायरिंग के दौरान निशाना लगाने में सफल न होने पर बीस शस्त्र लाइसेंसधारकों को फेल कर दिया। मंगलवार की सुबह आठ बजे सबसे पहले एक नाली बंदूक शस्त्रधारकों के लाइसेंस के नवीनीकरण को फायरिंग टेस्ट हुआ। इसके बाद दो नाली बंदूक, फिर रायफल और बाद में रिवाल्वर और पिस्टल के शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए फायरिंग टेस्ट लिया गया। जिले के करीब 1500 शस्त्र लाइसेंस धारकों को टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इसमें से 946 शस्त्र लाइसेंस धारक ही टेस्ट देने के लिए आ पाए। इनमें से बीस लोग निशाना चूक जाने पर फेल कर दिए गए। फायरिंग के दौरान सीओ तृतीय एएसपी अशोक तोमर, ट्रेनी आईपीएस अभिनंदन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed