फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanker crushes bike rider, death on the spot

Bareilly News: टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushes bike rider, death on the spot
म्रतक रामोतार का फाइल फोटो
विजौरिया स्टेशन के गंगापुर क्रॉसिंग के समीप हुआ हादसा, भतीजा घायल
विज्ञापन

नवाबगंज। विधवा बहन से मिलकर गांव जा रहे बाइक सवार को टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नगरपालिका कर्मी सुरेंद्र कुमार के छोटे भाई कमलेश की पांच दिन पहले मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को कमलेश के साले रामऔतार अपने भतीजे प्रशांत कुमार गंगवार के साथ विधवा बहन सुशीला देवी से मिलकर बाइक से घर जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव गौनेरा लौट रहे थे कि विजौरिया स्टेशन के गंगापुर क्रॉसिंग पर पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे रामऔतार गंगवार टैंकर के पहियों के नीचे आकर कुचल गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनका भतीजा प्रशांत कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को नगर के सीएचसी पर भर्ती करा दिया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। रामऔतार की मौत के बाद उनकी पत्नी ममता, बेटे भविष्य, बेटी अस्मिता का रो-रो कर हाल बेहाल है। संवाद

म्रतक रामोतार का फाइल फोटो

म्रतक रामोतार का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed