फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanha Saddam called the meeting necessary, Superintendent asked for names of 10 close ones

Bareilly News: तन्हा सद्दाम ने मुलाकात को बताया जरूरी, अधीक्षक ने मांगे 10 करीबियों के नाम

Sun, 01 Oct 2023 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tanha Saddam called the meeting necessary, Superintendent asked for names of 10 close ones
बरेली। हाई सिक्योरिटी बैरक में डाले गए सद्दाम ने मानवाधिकारों का हवाला देते हुए मुलाकातों को जरूरी बताकर फरियाद की है। इस पर जेल अधीक्षक ने उससे 10 करीबियों के नाम की सूची मांगी है।
विज्ञापन


सद्दाम को सेंट्रल जेल-2 में तन्हाई की बैरक रास नहीं आ रही है। उसने खुद को सामान्य बैरक में भेजने और परिचितों से मुलाकात कराने की मांग की है। इसी जेन में उसका बहनोई अशरफ भी तीन साल तक बंद रहा था। तब अशरफ की वजह से सद्दाम भी जेल में खूब आता-जाता था मगर इस बार हालात जुदा हैं। महफिलों और पार्टियों के शौकीन सद्दाम को ये स्थिति असहज लग रही है। उसने जेल प्रशासन से कहा है कि उस पर कोई गंभीर आरोप नहीं है, इसलिए उसे तन्हाई में रखना गलत है।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि सद्दाम से 10 रिश्तेदारों व करीबियों के नाम मांगे गए हैं। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक को ये सूची भेजकर सत्यापन कराया जाएगा। सही छवि के लोग हुए तो नियमानुसार मुलाकात कराई जा सकती है। सद्दाम को किसी से अकेले में मुलाकात नहीं करने दी जाएगी। बैरक से निकलते ही जेलर या डिप्टी जेलर को साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed