{"_id":"67c0d565a2bfe44ecf00aa49","slug":"tanakpur-daurai-train-stuck-in-regular-queue-passengers-pockets-getting-loose-bareilly-news-c-4-lko1064-589174-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नियमित के फेर में फंसी टनकपुर-दौराई ट्रेन, यात्रियों की जेब हो रही ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नियमित के फेर में फंसी टनकपुर-दौराई ट्रेन, यात्रियों की जेब हो रही ढीली
विज्ञापन
बरेली। टनकपुर-दौराई के बीच अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन चलने वाली 05097-98 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन को छह माह पहले नियमित किया जा चुका है, लेकिन अब तक इस ट्रेन का संचालन नए नियमित नंबर के साथ शुरू नहीं हो सका है। इस कारण यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। इस बीच एक बार फिर से रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन को 29 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है।
रेलवे ने टनकपुर से बरेली, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रैवारी, रिंगस, फुलेरा, अजमेर होते हुए दौराई के लिए विशेष ट्रेन का संचालन अप-डाउन 12-12 फेरों के लिए अप्रैल 2024 में शुरू किया था। बाद में इस ट्रेन के संचालन अवधि को बढ़ाया जाता रहा। नवंबर 2024 में रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को नियमित करते हुए 15092-91 नंबर भी जारी कर दिया। सप्ताह में अप-डाउन तीन-तीन दिन के स्थान पर संचालन सप्ताह में चार-चार दिन कर किए जाने को भी स्वीकृति दे दी गई।
छह माह बीतने के बाद भी टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है। विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि 28 फरवरी को खत्म होनी थी। इससे पहले एक बार फिर से रेलवे ने इस ट्रेन को विशेष के रूप में ही संचालित करते हुए अवधि को 29 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
नियमित के मुकाबले विशेष ट्रेन में ज्यादा किराया
नियमित ट्रेनों के मुकाबले विशेष ट्रेनों में कराया 35 फीसदी तक ज्यादा होता है। टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को नियमित किए जाने के बाद इसका किराया भी कम हो जाएगा। इस ट्रेन की अक्यूपेंसी बेहतर होने के कारण ही इसे नियमित करते हुए सप्ताह में तीन के स्थान पर चार-चार दिन चलाने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन अब लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
नियमित श्रेणी में संचालन से किराया भी घटेगा
नियमित रूप से चलने वाली 15075-76 और 15073-74 त्रिवेणी एक्सप्रेस में बरेली-टनकपुर के बीच स्लीपर श्रेणी में किराया 145 और 12035-36 टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में किराया 105 रुपये है। सप्ताह में अप-डाउन चार-चार दिन चलने वाली चेयरकार 05061-62 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन में यह किराया 505 रुपये होता है। जबकि 05097-98 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन में बरेली-टनकपुर के स्लीपर श्रेणी में किराया 385 रुपये है। इस ट्रेन को नियमित किए जाने के बाद किराया घटकर अधिकतम 145 रुपये तक हो जाएगा।