फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Talks between judicial officers and bar officials also did not yield any solution

Bareilly News: न्यायिक अधिकारियों और बार पदाधिकारियों के बीच वार्ता से भी नहीं निकला रास्ता

Wed, 30 Jul 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Talks between judicial officers and bar officials also did not yield any solution
बरेली। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की कोर्ट में सोमवार को भरण-पोषण के मामले में वादी अलीशा को पीटने के मामले में मंगलवार को भी समझौता नहीं हो सका। न्यायिक अधिकारियों और बार पदाधिकारियों के बीच दो दौर की वार्ता बेनतीजा रही। अब बुधवार को फिर मंथन होगा।
विज्ञापन

अलीशा का उसके पति सलमान के साथ चल रहे भरण-पोषण के वाद में सोमवार को सलमान पक्ष की ओर से बतौर गवाह फहीम के बयान दर्ज किए जा रहे थे। इस दौरान विवाद हो गया था। सलमान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और बार कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप व उनकी जूनियर वकील चंद्रकली पक्ष रख रहे थे। आरोप है कि दोनों ने अलीशा को कोर्ट में पीटना शुरू कर दिया और पीटते हुए बाहर ले गए। न्यायाधीश और उनके पेशकार वरुण पांडेय ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अधिवक्ताओं ने उनकी बात नहीं सुनी। इस पर न्यायाधीश ने दोनों अधिवक्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद, प्रयागराज और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय को लिख दिया।
विज्ञापन

प्रकरण अब तीन पक्षों के बीच का हो गया है। ऐसे में जिला जज समेत अन्य न्यायिक अधिकारी, बार के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य वार्ता के जरिये समझौते का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
न्यायिक अधिकारियों और बार पदाधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है। बरेली बार के वरिष्ठ बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी रास्ता निकलेगा वह सभी के हित में होगा। बुधवार को फिर वार्ता होगी। वार्ता पूरी होने के बाद ही इस संबंध में ज्यादा बता सकूंगा।- दीपक पांडेय, सचिव बरेली बार एसोसिएशन

कुछ गलत फहमियां हैं, जिन्हें वार्ता के जरिये दूर किया जा रहा है। अपर प्रधान न्यायाधीश ने पत्र में लिखा है कि अलीशा कोर्ट में गवाह से जोर-जोर से कुछ कह रही थी। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके बाद कोर्ट के बाहर अलीशा ने जूनियर वकील चंद्रकली को अपने पिता के साथ मिलकर पीट दिया। - जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष, बरेली बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed