{"_id":"690e5b2dc983c82bee07de54","slug":"talks-between-farmers-and-saffron-mill-management-remained-inconclusive-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105312-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसानों और केसर मिल प्रबंधन के बीच वार्ता रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसानों और केसर मिल प्रबंधन के बीच वार्ता रही बेनतीजा
विज्ञापन
बहेड़ी। किसानों को संबोधित करते भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दिया धरना
बहेड़ी। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार की मौजूदगी में किसानों और मिल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही।
क्षेत्र की केसर शुगर मिल पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 146 करोड़ रुपये निकल रहा है। इसको लेकर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि अब चीनी मिल प्रबंधन किसानों को दाना डाल रहा है कि नया भुगतान नकद में कर देंगे और पुराना बाद में देंगे। इससे साफ होता है कि चीनी मिल की नियत में खोट है। वह पूर्ण भुगतान देने की इच्छा शक्ति नहीं रखता। उन्होंने एलान किया पहले पिछला भुगतान चीनी मिल अदा करें। इसके बाद चीनी मिल चलाने की सोचे।
सूचना मिलते ही एसडीएम इशिता किशोर ने तहसीलदार भानु प्रताप को मौके पर भेजा। तहसीलदार की मौजूदगी में केसर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक रणधीर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने मंच से कहा कि पिछला भुगतान दिसंबर के आखिरी तक दे पाएंगे। इस पर किसान भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। किसानों ने एलान किया पहले पुराना हिसाब फाइनल हो तब चीनी मिल चालू हो पाएगी।
विज्ञापन
-- -- --
सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
अब 15 नवंबर को किसानों का धरना गन्ना समिति परिसर में फिर होगा। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। धरना देने वाले किसानों में प्रदेश सचिव दानिश बाबा, कुलवीर राठी, सार्थक संधू, सीताराम कश्यप, पूर्व अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह, विजयपाल सिंह, सूरजपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता चौधरी भगवान सिंह ने की। संचालन चौधरी अजीत सिंह ने किया।