{"_id":"675a8b3c6413b8699303e14d","slug":"talk-on-providing-employment-to-local-youth-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101924-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर बनी बात
विज्ञापन
आंवला। क्षेत्र में बन रहे कारखानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मामले में एसडीएम व कारखाना प्रबंधन व कई संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें स्थानीय युवाओं को 50 प्रतिशत तक रोजगार देने पर चर्चा हुई।
बुधवार दोपहर एसडीएम नहने राम की मौजूदगी में हुई बैठक में राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा, भारतीय किसान यूनियन, योगी कल्याण समिति पदाधिकारी व जिला पंचायत सदस्य पति मुदित प्रताप सिंह ने कारखाना प्रबंधन के समक्ष क्षेत्रीय युवाओं को 50 प्रतिशत रोजगार देने की मांग की। इस पर प्रबंधन की ओर से मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि अभी फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके शुरू होने पर हम स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देंगे। इस समय भी निर्माण संबंधी कार्यों में क्षेत्र के लोग जुड़े हुए हैं और उनको रोजगार मिल रहा है।
प्रदूषण से होने वाले नुकसान के प्रति किया सचेत
बैठक में क्षत्रिय महासभा के कौशल सिंह ने एथेनाल फैक्टरी से निकलने वाली गैसों से प्रदूषण फैलने से आसपास के दो किमी. परिधि में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने की बात कहते हुए इसकी रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाने की मांग की। बैठक में यूनिट हेड सुनील सिंह चौहान एसएस यादव, अनिल कुमार राघव, अनिल शर्मा, योगी विजय देवनाथ, अरविंद सिंह, ओमकार कश्यप, केपी सिंह, , अतुल सिंह, विजेंद्र सिंह , राहुल आदि उपस्थित रहे। संवाद