{"_id":"658c8d7cc506e2665e08f361","slug":"take-action-against-those-who-leave-animals-alone-aonla-news-c-183-1-sbly1007-1973-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालों पर करें कार्रवाई
Thu, 28 Dec 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। दूध दुहने के बाद पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धीरपुर गांव के लोग बुधवार को थाने पहुंचे।उन्होंने 20 लोगों की सूची पुलिस को सौंपी। कहा कि इन लोगों ने अपने पालतू पशु छुट्टा छोड़ दिए हैं। अब वह फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शनिवार को खजुआई गांव में छुट्टा पशुओं को लेकर फसल की रखवाली कर रहे दो गांवों के किसान आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में फत्तेहपुर निवासी किसान नन्हे की मौत हो गई। किसान मुकेश व सुरजीत घायल हो गए। इस मामले को लेकर बुधवार को धीरपुर निवासी महिपाल, गया सिंह, राम अवतार, किशन लाल, चंद्रपाल आदि थाने पहुंचे।
हल्का इंचार्ज एसआई विपिन शुक्ला ने सूची के आधार पर संबंधित को थाने बुलाकर बात करने का आश्वासन दिया। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी शिवकुमार को भी अखा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक लाठी बरामद हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।