फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tailor dies after drowning in river

Bareilly News: सिलाई कारीगर की नदी में डूबने से मौत

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tailor dies after drowning in river
सीबीगंज। थाना क्षेत्र में सोमवार रात सिलाई-कढ़ाई कारीगर लोकेश कुमार (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार सुबह पसतौर नदी में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें मौत की वजह डूबना बताई गई।
विज्ञापन

खड़ौआ गांव निवासी लोकेश कुमार सीबीगंज के पस्तोर गांव में अमित कुमार की फैक्टरी में सिलाई-कढ़ाई का काम करते थे। पिता शिवचरन ने बताया कि लोकेश सोमवार सुबह आठ बजे ड्यूटी गए थे लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। फैक्टरी संचालक अमित कुमार शाम को फैक्टरी पहुंचे तो लोकेश नहीं मिले।दरवाजा भी खुला मिला। अमित ने लोकेश के घर फोन किया तो पता लगा कि वह घर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह संदेह होने पर परिवार और ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से पसतौर नदी में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने लोकेश का शव नदी से बाहर निकाला। लोकेश की पत्नी शांति देवी और मां कांति देवी सदमे में हैं। लोकेश ही परिवार की आजीविका चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

परिवार ने दौरा पड़ना बताई वजह
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि परिवार ने ही पुलिस को जानकारी दी कि लोकेश को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। आशंका है कि नदी के पास ही उन्हें दौरा पड़ा और वह पानी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed