{"_id":"69431a90d7c0023d7c074ac8","slug":"tac-will-investigate-corruption-in-shergarh-nagar-panchayat-bareilly-news-c-4-vns1074-788577-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शेरगढ़ नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच करेगी टीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शेरगढ़ नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच करेगी टीएसी
विज्ञापन
बरेली। नगर पंचायत शेरगढ़ में भ्रष्टाचार और सरकारी भूमि बेचने के प्रकरण की जांच ग्राम्य विकास विभाग की टेक्निकल ऑडिट कमेटी (टीएसी) करेगी। इसके लिए मंडलायुक्त ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। टीएसी के प्राविधिक परीक्षक राजेश कुमार ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से संबंधित अभिलेख तलब किए हैं।
इस मामले में तीन दिसंबर को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र पाठक ने मंडलायुक्त से 46 बिंदुओं पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को तत्कालीन मंडलायुक्त के निर्देश पर शिकायत की जांच अपर मजिस्ट्रेट निधि डोनेवाल के नेतृत्व में हुई थी। उन्होंने मौके का निरीक्षण किए बिना ही जांच की औपचारिकता पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी थी। इसके बाद मंडलायुक्त ने टीएसी जांच के आदेश जारी किए हैं।
जांच प्रारंभ करने से पहले टीएसी के प्राविधिक परीक्षक ने ईओ को पत्र लिखकर शिकायत पत्र में अंकित बिंदुओं के संबंध में साक्ष्य समेत संबंधित फाइलें मांगी हैं। इसमें प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया, एस्टीमेट, माप पुस्तिकाएं, भुगतान बीजक जैसे दस्तावेज शामिल हैं। आरोप है कि जो कर्मचारी नगर पंचायत से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें भी ठेका कर्मी के तौर पर काम पर लगा रखा है। वार्ड नौ कसावान में स्थित नगर पंचायत की भूमि को 32 लाख रुपये में कस्बे के ही वार्ड 10 के निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया गया है। वार्ड-तीन में 251 बीघे में फैले ऐतिहासिक रानी तालाब से नगर पंचायत की आमदनी शून्य है, जबकि अन्य लोग लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। संवाद