{"_id":"694ef15b08bf17560909ee51","slug":"tac-expressed-displeasure-delay-in-investigation-due-to-non-receipt-of-file-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3063-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टीएसी ने जताई नाराजगी, फाइल नहीं मिलने से जांच में देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टीएसी ने जताई नाराजगी, फाइल नहीं मिलने से जांच में देरी
विज्ञापन
आंवला। नगर पालिका के विकास कार्यों की शिकायतों की चल रही टीएसी जांच टीम को पालिका की ओर से कई फाइलें अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे जांच में देरी हो रही है। इसको लेकर टीएसी टीम ने पिछले सप्ताह पालिका को अनुस्मरण पत्र भी भेजा है।
टीम के ग्राम्य विकास विभाग की तकनीकी जांच समिति (टीएसी) प्राविधिक परीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र में नाराजगी जताते हुए कहा गया कि फाइलें समय से उपलब्ध न कराने से जांच पूरी करने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। सितंबर महीने नगर पालिका के सभासदों ने मंडलायुक्त को शपथपत्र देकर अध्यक्ष के खिलाफ 25 बिंदुओं पर शिकायत की थी। इसमें करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त ने ग्राम्य विकास विभाग की तकनीकी जांच समिति (टीएसी) को जांच सौंपी है।
ईओ ने कहा- फाइलें पहुंचा दी गईं
पिछले महीने टीएसी की टीम दो बार विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच करने आई भी थी। मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया था। लेकिन, कई बिंदुओं पर अभी भी जांच होना बाकी है। कुछ फाइलें तो टीएसी के प्राविधिक परीक्षक ने ईओ से तलब कर ली हैं। हालांकि जांच के लिए बचे शेष दस बिंदुओं से संबंधित दस्तावेज अब तक उन्हें मिले नहीं हैं। इससे निकाय में खलबली मची है। वहीं, इस मामले में ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मांगी गई फाइलें पहुंचा दी गई हैं। संवाद