फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Synthetic track in stadium will be completed by January, work of bus stand in Izzatnagar will be completed

Bareilly News: जनवरी तक पूरा होगा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, इज्जतनगर में बस अड्डे का काम

Sun, 01 Dec 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Synthetic track in stadium will be completed by January, work of bus stand in Izzatnagar will be completed
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक और इज्जतनगर में रोडवेज बस अड्डे का काम जनवरी 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार को यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन वाईपी सिंह ने बरेली पहुंच कर दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। काम की प्रगति को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

वह सर्किट हाउस से पूर्वाह्न 11 बजे पहले मिनी बाइपास स्थित निर्माणाधीन इज्जतनगर रोडवेज बस अड्डा पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ वह स्पोर्ट्स स्टेडियम आए। उन्होंने कहा कि यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का जो भी काम चल रहा है वह गुणवत्ता परक है।
विज्ञापन

बरेली में दोनों काम समय से पूरे करा लिए जाएंगे। बस अड्डे का निर्माण पूरा होने के बाद सेटेलाइट बस अड्डे को इज्जतनगर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे शहर की सड़कों पर बसों का दबाव कम होगा। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद खेल प्रतिभाओं को भी लाभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दंगाई और दंगा कराने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार

बरेली। संभल दंगे के पीछे सपाइयों का हाथ है। ये बौखलाएं हुए लोग हैं इसलिए दंगा करा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। हम कोरे कागज का संविधान लेकर नहीं चलते।
शनिवार को बरेली दौरे पर आए भाजपा महानगर के चुनाव प्रभारी सिडको अध्यक्ष वाईपी सिंह ने भाजपा सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के नेता कहते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता निराश हैं, जबकि संगठन के चुनाव से जाहिर है कि पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था है।

आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता से महानगर में अच्छा कार्य होने पर सराहा। बताया कि एक से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। फिर 15 से 30 दिसंबर तक महानगर अध्यक्ष का चुनाव होगा। यहां सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed