{"_id":"67d9d9c6ab8903974f035a4e","slug":"synthetic-colours-in-red-chillies-low-quality-fats-mixed-in-curd-and-milk-bareilly-news-c-4-lko1064-601495-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाल मिर्च में सिंथेटिक रंग, दही व दूध में मिला रहे घटिया वसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाल मिर्च में सिंथेटिक रंग, दही व दूध में मिला रहे घटिया वसा
विज्ञापन
बरेली। नववर्ष और मकर संक्रांति के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में 60 फीसदी अधोमानक और असुरक्षित मिले। लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, दही, तेल, नमकीन समेत 19 नमूनों में सेहत के लिए घातक तत्व की मिलावट मिली है। खाद्य प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अधोमानक मिले खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ वाद दायर कराने की कवायद शुरू हो गई है। जबकि असुरक्षित खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजकर कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक मार्च में अब तक 129 खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 55 खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे रहे। जबकि एक मिस ब्रांड, 55 अधोमानक, 19 असुरक्षित मिले हैं।
बताया कि पीलीभीत बाइपास दि बियर कैफे के हेमंत सिंह से लिए दही के नमूने में विजातीय वसा यानी ट्रांस फैट की मिलावट मिली। बारादरी स्थित दरबारे खास के मेराज इस्लाम से लाल मिर्च के नमूने में सिंथेटिक रंग की मिलावट मिली।
इन विक्रेताओं के खाद्य पदार्थ मिले असुरक्षित
कालीबाड़ी के अनुज अग्रवाल के प्रतिष्ठान से लिया गया बेसन का नमूना असुरक्षित मिला है। क्रमवार रामपुर गार्डन के प्रशांत जायसवाल से मैदा, बहेड़ी के बुढि़या कॉलोनी के सुरेश अग्रवाल से नमकीन, सुभाषनगर बाजपेयी स्वीट कॉर्नर के गौरव से काजू बर्फी, नोनबाइ गली जामा मस्जिद के नसीर से काली मिर्च सेव नमकीन, सीबीगंज बंडिया के शकील से अरहर दाल, बिशारतगंज के फरीदी स्वीट हाउस से बूंदी, चंद्रभान किराना स्टोर से साबुत हल्दी, फरीदपुर के अमर सिंह से मिक्स मिल्क, परसाखेड़ा के आशिफ खान से धनिया पाउडर, सरकड़ा के कौशल से भैंस का दूध, फरीदपुर के सगीर अहमद से सरसों का तेल, फतेहगंज पश्चिमी के तसलीन लस्सी सेंटर से दही, मौला नगर के अशरफ अली से लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया था। जो जांच में मानकों पर खरा नहीं मिला। हानिकारक तत्व की मिलावट मिली। अमर उजाला ब्यूरो