फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Symbolic cheques given to beneficiaries of various schemes

Bareilly News: विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिए गए प्रतीकात्मक चेक

Wed, 26 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Symbolic cheques given to beneficiaries of various schemes
बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कांग्रेस पर सियासी वार भी किया। बोले एक जमाना वो था जब केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद गांवों में गरीब तक नहीं पहुंच पाती थी। खुद राजीव गांधी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था लेकिन अब पूरा पैसा किसान और गरीब के खाते में पहुंचता है। इसी मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक के साथ स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

जीआईसी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत पांच एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दस तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के एक लाभार्थी को चेक वितरण किया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक बहेड़ी के छात्रों को टैबलेट दिए गए। राजस्व विभाग के स्वामित्व योजना में घरौनी का वितरण किया गया। कृषि विभाग के अन्नदाता किसान समृद्धि कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं से कृषकों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत सोलर पंप की स्वीकृति के पत्र प्रदान किए गए। कृषि रक्षा रसायन योजना (यंत्र) के अन्तर्गत कीट स्प्रे मशीन व बखारी प्रदान की गई। शीला देवी स्वयं सहायता समूह को सिलाई मशीन, अंचल स्वयं सहायता समूह नर्सरी, भवानी देवी स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड प्रदान किया गया। महाकुंभ प्रयागराज-2025 के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म एवं सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लघु फिल्म दिखाई गई। जिला विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि प्रदर्शनी बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह दस से रात दस बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहौरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र सिंह, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अधीर सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर और अधिकारियों में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed