फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Syeda Aqdas won three gold medals in CBSE North Zone-1 Archery Competition

Bareilly News: सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 तीरंदाजी प्रतियोगिता में सैय्यदा अक्दस ने हासिल किए तीन स्वर्ण पदक

Fri, 01 Aug 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Syeda Aqdas won three gold medals in CBSE North Zone-1 Archery Competition
बरेली। 28 से 31 जुलाई तक मेरठ में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर के निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 10 पदक अपने नाम किए हैं। इसमें चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

रिकर्व धनुष 70 मीटर स्पर्धा में सैय्यदा अक्दस ने तीन स्वर्ण, 50 मीटर स्पर्धा में इशिता ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इंडियन राउंड धनुष 50 मीटर में नयन रस्तोगी ने रजत और हरमन कौर ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग टीम इवेंट में मानस स्थली के नयन, हरमन, नवजोत कौर और गौरा श्री की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग में काव्य बंसल, पुलकित पटेल, आर्यन गुप्ता ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों ने 20 से 25 सितंबर तक पंजाब में होने वाले सीबीएसई नेशनल के लिए भी क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय कोच राघवेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच गजेंद्र पांडेय और लक्ष्मण अवार्डी विश्वास ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मानस स्थली के खिलाड़ियों का जलवा
प्रतियोगिता में मानस स्थली के खिलाड़ियों का जलवा रहा। बालिका वर्ग में स्वर्ण और बालक वर्ग में रजत पदक जीतने के साथ ही अंडर-14 वर्ग में बालक टीम ने 20वां स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ग में गौरांग नाथ ने 193/360 (30 मीटर) और 163/360 (20 मीटर) स्कोर कर प्रमुख योगदान दिया। वहीं, बालिका वर्ग में 23वां स्थान हासिल किया। भाग्यश्री ने 71/360 (30 मीटर) और 44/360 (20 मीटर) का स्कोर किया। विद्यालय के सात खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। विद्यालय ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र प्रकाश गोयल, सचिव सौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed