{"_id":"6a29a35415cafc9c2407348a","slug":"sweat-and-humidity-increase-the-risk-of-skin-disease-bareilly-news-c-120-1-lkh1011-177248-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पसीना और उमस बढ़ा रहे त्वचा रोग का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पसीना और उमस बढ़ा रहे त्वचा रोग का खतरा
Wed, 10 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बढ़ती गर्मी और उमस का असर अब लोगों की त्वचा पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में इन दिनों सेबोरिक डर्मेटाइटिस के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बीमारी में सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर खुजली, लालिमा और पपड़ी की समस्या हो जाती है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम ने बताया कि ओपीडी में प्रतिमाह 8 से 10 मरीज इस समस्या के साथ पहुंच रहे हैं। अत्यधिक पसीना, उमस और त्वचा की तेलीयता बढ़ने के कारण यह बीमारी अधिक देखने को मिल रही है। गर्मी के मौसम में सिर की त्वचा पर रूसी बढ़ जाती है, जो आगे चलकर सेबोरिक डर्मेटाइटिस का रूप ले सकती है।
उन्होंने बताया कि इस बीमारी को सामान्य रूसी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर उपचार न मिलने पर खुजली और जलन बढ़ सकती है। कई मरीज लंबे समय तक घरेलू उपाय अपनाते रहते हैं, जिससे समस्या गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ये सावधानियां अपनाएं
सिर और त्वचा को नियमित रूप से साफ रखें।
अधिक पसीना आने पर चेहरा और सिर धोते रहें।
चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें।
त्वचा पर बिना सलाह के कोई क्रीम या दवा न लगाएं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और संतुलित आहार लें।
तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें।
खुजली या पपड़ी की समस्या बढ़ने पर तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।