फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami vivekanand's Birthday celbrated by ABVP

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर चरित्र का निर्माण करें युवा

Thu, 13 Jan 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Swami vivekanand's Birthday celbrated by ABVP
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा सम्मानित युवा किया गया - विज्ञप्ति
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर की ओर से बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर आईएमए सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें युवा सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर युवाओं का चरित्र निर्माण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नर सेवा-नारायण सेवा ही जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। मानव सेवा हम सबके मूल स्वभाव में है, जरूरत इसे कार्य व्यवहार में शामिल करने की है। मुख्य वक्ता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार मतदान में युवाओं को तय करना है कि किसे सत्ता सौंपनी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास वर्मा ने विद्यार्थियों से विपरीत परिस्थितियों में भी देश सेवा का मौका न छोड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज में युवाओं को नई दिशा देकर उनका व्यक्तित्व निर्माण कर रही है। महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इसके बाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रोहित यादव को प्रथम, पुष्पेंद्र को दूसरा और धर्मवीर को तीसरा पुरस्कार दिया गया। छात्रा वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में लता ने प्रथम, छवि ने द्वितीय, मंजू ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। बैडमिंटन में शिवम ने पहला, रोहित ने दूसरा, आकाश और राहुल ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार हासिल किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अमित भारद्वाज, महानगर विस्तारक अवनी यादव, महानगर मंत्री अमन सिंह तोमर, हर्ष अग्रवाल, श्रेयांश बाजपेई, आशीष वाल्मीकि, शिवम सक्सेना, आदित्य सक्सेना, अनिकेत शर्मा, प्रशांत देवल, नवदीप यादव, नितिन, अनुष्का, अमृत कौर, अंशिका, गुनगुन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed