फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Prasad Maurya said UP government is opening liquor shops by closing schools

Bareilly News: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- यूपी सरकार स्कूल बंद कराकर खुलवा रही शराब की दुकान

Fri, 25 Jul 2025 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 07:07 PM IST
सार

लोक मोर्चा के संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने बरेली मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said UP government is opening liquor shops by closing schools
लोक मोर्चा के संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोक मोर्चा के संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार देश की संपत्तियां चुनिंदा उद्यमियों को बेच रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार 27 हजार स्कूल बंदकर 13 लाख बच्चों को शिक्षा से वंचित कर प्रत्येक 400 मीटर पर शराब की दुकान खुलवा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को सम्यक पार्टी की ओर से आयोजित लोक मोर्चा के बरेली मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। 

विज्ञापन


कर्मचारी नगर स्थित एक वेंकट हाल में आयोजित सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान पर है। बेरोजगारों और गरीबों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। किसानों को लाभकारी मूल्य देने का वादा किया गया, मगर वह साल चार से धरना दे रहे हैं। एससी-एसटी और ओबीसी समाज के लोगों के साथ अपराध हो रहा, उनकी एफआईआर तक नहीं लिखी जा रही है। 
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद ने कहा कि समाज के जिन वर्गों को अब तक सत्ता से वंचित रखा गया है, उन्हें हम हिस्सेदारी दिलाएंगे। लोक मोर्चा ने संकल्प लिया है कि 2027 में भाजपा को उत्तर प्रदेश से हटाएंगे। इस दौरान सम्यक पार्टी के अध्यक्ष डॉ. राजामणि सुब्बैया राय व पूर्व अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद शाक्य, पॉलिक्टिकल जस्टिस पार्टी के संस्थापक बीपी अशोक और लोक मोर्चा के संरक्षक राजकुमार सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अखिलेश यादव को निशाने पर क्यों लिया जा रहा'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर शरीफ जाकर चादर चढ़ाते हैं तो क्या उन्हें कुछ कहा जाता है। अगर नहीं, तो फिर अखिलेश को निशाने पर क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के नाम पर सड़क पर मारपीट, तोड़फोड़, दुकान लूटना जैसे आपराधिक कृत्य कौन कर रहा है? यह सभी असली कांवड़िया नहीं हैं। यह सत्ता के संरक्षण में पले अपराधी हैं, जो कांवड़ियों को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed