फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Prasad Maurya daughter Sanghamitra says Father left the cabinet Wrong to join Samajwadi Party

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा बोलीं: पिता ने मंत्रिमंडल छोड़ा, मेरी विचारधारा भाजपा के साथ, नहीं छोडूंगी पार्टी

Tue, 11 Jan 2022 11:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jan 2022 11:26 PM IST
सार

सांसद ने बताया कि बसपा में रहने के दौरान एक बार शिवपाल यादव के साथ पिता का फोटो वायरल हो गया था। तब भी उनके सपा में जाने का शोर मचा दिया गया था। उन्हें नहीं लगता कि इस बार के फोटो में भी कोई सच्चाई है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya daughter Sanghamitra says Father left the cabinet Wrong to join Samajwadi Party
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद बदायूं से उनकी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि वह बदायूं और भाजपा छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। विचारधारा भाजपा के साथ है। उनका कहना है कि उनके पिता ने अभी सपा ज्वाइन नहीं की है। केवल मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि बसपा में रहने के दौरान एक बार शिवपाल यादव के साथ पिता का फोटो वायरल हो गया था। तब भी उनके सपा में जाने का शोर मचा दिया गया था। उन्हें नहीं लगता कि इस बार के फोटो में भी कोई सच्चाई है। उनके मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात सही है, पर सपा ज्वाइन करने की बात सही नहीं है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि वह भाजपा की कर्मठ सिपाही हैं और बदायूं से उनका खास रिश्ता है।  बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है, इस वजह से पिता से बात नहीं हो सकी है। बात होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed