फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami chinmayanand took eight hours to reach Shahjahanpur jail after discharged from SGPGI

अस्पताल से जेल पहुंचने में चिन्मयानंद को लग गए आठ घंटे, जबकि दूरी केवल 183 किलोमीटर

Wed, 02 Oct 2019 11:56 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 02 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Swami chinmayanand took eight hours to reach Shahjahanpur jail after discharged from SGPGI
शाहजहांपुर जेल पहुंचे चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर स्थित एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को सोमवार शाम लखनऊ एसजीपीजीआई से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें देर रात शाहजहांपुर जिला कारागार में दाखिल किया गया। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चिन्मयानंद को जिला कारागार आने में आठ घंटे का समय लग गया, जबकि एसजीपीजीआई से शाहजहांपुर जेल की दूरी मात्र 183.7 किलोमीटर है। 

विज्ञापन


चिन्मयानंद को एसजीपीजीआई से सोमवार शाम 6:30 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था, जबकि वो सोमवार रात 2:30 बजे कारागार पहुंचे। इस दौरान पुलिस का जेल गेट पर कड़ा पहरा था। लखनऊ से जिला कारागार भेजे जाने की सूचना मिलने पर जिला जेल गेट पर भारी फोर्स लगा दी गई थी। रात करीब 2:30 बजे चिन्मयानंद जेल गेट पर पहुंचे। जेल में उनके दाखिल होने के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

ब्लॉकेज नहीं मिलने पर भी भर्ती थे चिन्मयानंद

मालूम हो कि चिन्मयानंद को 20 सितंबर को दुष्कर्म मामले में जेल भेजा गया था। इसके बाद अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें लखनऊ पीजीआई में 23 सितंबर को भर्ती कराया गया था। ब्लॉकेज नहीं मिलने पर भी वह वहीं भर्ती थे। सोमवार शाम 6:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील बोले, चिन्मयानंद की आंख में दिक्कत

जेल में बंद चिन्मयानंद से मिलने उनके वकील ओम सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद की आंख में काफी तकलीफ है। एक आंख में पहले से रोशनी नहीं थी, वहीं दूसरी आंख से काफी धुंधला दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने वहां डॉक्टर से आंखों के अस्पताल में जाने के लिए कहा था, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि वह पहले जेल जाएंगे। वहां के डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही उन्हें आंखों के अस्पताल में दिखाया जा सकता है। 

ओम सिंह का कहना है कि चिन्मयानंद को दिखाने के लिए लखनऊ जल्द जाना पड़ सकता है। इधर चिन्मयानंद के फिरौती मांगने के आरोप में जेल में बंद छात्रा से मिलने के लिए उसके भाई और पिता भी सोमवार को कारागार पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed