फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swami chinmayanand case SIT questioned victim mother and law college non teaching staff

स्वामी चिन्मयानंद मामले में छात्रा की मां और लॉ कॉलेज के नान टीचिंग स्टाफ से एसआईटी ने की पूछताछ

Sat, 14 Sep 2019 11:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Sep 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case SIT questioned victim mother and law college non teaching staff
फाइल फोटो
शाहजहांपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन की एक छात्रा के शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के मामले में जांच में जुटी एसआईटी ने शनिवार को छात्रा की मां के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


एसआईटी ने शनिवार को छात्रा की मां को पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय बुलाया गया, जहां उनसे छात्रा से दुष्कर्म से लेकर संजय से दोस्ती तक पर सवाल-जवाब करते हुए उनके बयान दर्ज किए। चार घंटे तक उनसे पूछताछ होती रही। एसआईटी ने पूछा बेटी के गायब होने के बाद आखिरी बार उससे कब बात हुई, इस पर मां ने बता दिया कि अज्ञात नंबर से बात हुई थी। 
विज्ञापन


एसआईटी ने सवाल किया कि क्या बेटी ने उन्हें कभी अपने साथ होने वाली दिक्कतों दुष्कर्म या शारीरिक शोषण के बारे में बताया, इस पर उनका जवाब न में था लेकिन इतना जरूर कहा कि बेटी ने यह कहा कि जब मेरा मोबाइल आधा से एक घंटे तब बंद जाए तो समझ लेना 
विज्ञापन
विज्ञापन

कि बेटी मुसीबत में है। 

पुलिस ने छात्रा की मां से संजय के बारे में भी मालूमात की कि वह संजय को कब से जानती हैं और क्या वह उनके घर आता-जाता था। इसका भी जवाब उन्होंने दिया कि बेटी के साथ पढ़ने की वजह से वह उन्हें जानती थी और तीज-त्योहार में आता-जाता भी था। 

एसआईटी ने संजय के आचार-विचार और व्यवहार को लेकर भी पूछताछ की। इसके अलावा एसआईटी ने उनसे घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से सवाल-जवाब किए। 

एसआईटी ने शाम छह बजे तक उनसे कई चरणों में बात की। पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वामी के एसएसएमबी में पढ़ाती भी हैं। इसके बाद एसआईटी ने कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ की। 

जांच में जुटी एसआईटी ने छात्रा और उसके पिता व मां से अलग-अलग बात कर उनके बयान नोट किए ताकि परिवार के लोगों के बयान मिलाकर सही तथ्यों तक पहुंचा जा सके।

पेन ड्राइव में लीं गईं अश्लील वीडियो फॉरेंसिक लैब भेजी गईं 
स्वामी के खिलाफ मौजूद साक्ष्यों को छात्रा ने एसआईटी को सौंप दिया, जो वीडियो पैन ड्राइव के जरिये दिए हैं, उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं दोबारा वीडियो जांच टीम ने छात्रा के पिता से लेकर सुरक्षित रख लिए हैं।
 

कॉलेज स्टाफ से की पूछताछ

को ला कॉलेज के नॉन टीचिंग स्टाफ में अमित सिंह,सांकेत,गौरव गुप्ता,अमित सैनी के अलावा संस्कृत महाविद्यालय के दो शिक्षकों से भी पूछताछ की है।

स्वामी की दिनचर्या रही सामान्य, कॉलेज में घूमे भी
आरोपों और एसआईटी के कसे शिकंजे के बाद स्वामी चिन्मयानंद शनिवार को सामन्या दिनचर्या में नजर आए। उनके अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि वह कुछ देर के लिए कॉलेज भी गए। उन्होंने बताया कि स्वामी एसआईटी की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि जांच के बाद सारी चीजें साफ हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed