फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swachh Survekshan... Don't let the dirt sink anywhere.

Bareilly News: स्वच्छ सर्वेक्षण... कहीं ले न डूबे गंदगी

Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Swachh Survekshan... Don't let the dirt sink anywhere.
बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण काे लेकर इसी सप्ताह केंद्रीय टीम शहर की सफाई व्यवस्था को परखेगी। इसके उलट, शहर की साफ-सफाई का हाल बुरा है। वॉल पेंटिंग भी पोस्टर-बैनर से ढक गई हैं। साफ-सफाई की मशीनें खराब हैं। कंपोस्टर ताले में बंद हैं। ऐसे में शहर की रैंकिंग में सुधार कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

कई शहरों में तृतीय व चौथे चरण का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। टीमें इस समय गजरौला, वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों का सर्वेक्षण कर रही हैं। इसी माह बरेली में भी सर्वेक्षण शुरू होने का दावा किया जा रहा है। शनिवार को की गई पड़ताल में जगह-जगह व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं।
विज्ञापन

नगर निगम ने जगह-जगह वॉल पेंटिंग तो कराई, मगर सुंदरता को बदरंगी का जामा पहनाने वालों पर कार्रवाई नहीं की। यही वजह है कि वॉल पेंटिंग इश्तहारों से ढक गई है। श्यामगंज, सेटेलाइट, चौपुला ओवरब्रिज के पिलर पर बनाई गईं पेटिंग पर डॉक्टरों व हकीमों के पोस्टर लगे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब केंद्रीय टीम की नजर में यहां कराए गए सुंदरीकरण के कार्य आएंगे ही नहीं तो उनके नंबर कैसे मिलेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना शहर, सुभाषनगर सहित अन्य मोहल्लों में साफ-सफाई का हाल बुरा है। सुभाषनगर थाने के बराबर में ही अवैध डलावघर है। पुराने शहर में भी सड़कों के पास ही कूड़े के ढेर लगे हैं।


मशीनों की नहीं हुई मरम्मत
शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाने वाली मशीनें भी खराब पड़ी हैं। केंद्रीय टीम मशीनों की उपलब्धता का भी निरीक्षण करेगी कि साफ-सफाई मैन्युअल हो रही है या मशीनों से। ऐसे में यहां भी अंक कटने तय हैं। डेलापीर सब्जी मंडी के पास लगे कंपोस्टर का ताला भी पिछले एक साल से नहीं खुला है। संवाद


--
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीम के आकलन में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। जहां से कूड़ा नहीं उठ रहा है, ऐसे इलाकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed