फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspicious transaction of Rs 1.22 crore from driver's account in five months, report

Bareilly News: वाहन चालक के खाते से पांच माह में 1.22 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, रिपोर्ट

Sun, 28 Dec 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Suspicious transaction of Rs 1.22 crore from driver's account in five months, report
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहबाद निवासी वाहन चालक नदीम के बैंक खाते से पांच माह में यूपीआई के जरिये 1.22 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हो गया। सब इंस्पेक्टर अक्षय त्यागी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ अन्य लोग भी साइबर सेल के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के साइबर सेल प्रभारी अक्षय त्यागी ने बताया कि नदीम खान का इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। इस खाते में 20 जून से तीन नवंबर 2025 के बीच 61,94,864 रुपये विभिन्न यूपीए माध्यम से जमा किए गए और इसी अवधि में बैंक खाते से 60,82,012 रुपये की निकासी भी कर ली गई। नदीम के बैंक खाते के खिलाफ नेशनल क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर अलग-अलग 17 शिकायतें दर्ज हैं। जांच के बाद नदीम खान के खिलाफ उन्होंने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध लेनदेन में नदीम का दोस्त बारादरी थाना क्षेत्र के तलैया जोगी नवादा मजार वाली गली निवासी मुस्तकीम भी शामिल है। नदीम के बैंक खाते में जब पहली बार संदिग्ध रकम आई तो उसने इस बारे में न तो बैंक को सूचित किया, न ही पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में साफ होता है कि नदीम ने जानबूझकर संदिग्ध धनराशि का आदान-प्रदान किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed