{"_id":"5e368d778ebc3e680c734598","slug":"suspicious-husband-strangled-wife-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्की पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर की हत्या फिर फांसी लगाकर फंदे से झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्की पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर की हत्या फिर फांसी लगाकर फंदे से झूला
Sun, 02 Feb 2020 02:21 PM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : social media
लखीमपुर खीरी में कोतवाली तिकुनिया की पुलिस चौकी बेलराया के गांव हरबक्शपुरवा में शक्की पति राजकुमार 30 ने पहले अपनी पत्नी कामिनी 28 की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं फिर घर से 150 मीटर दूर गले मे रस्सी का फंदा डालकर खुद भी पेड़ से लटक गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मृतक के पिता ने बताया राजकुमार अपनी पत्नी पर शक करता था। इसको लेकर अकसर उसके साथ मारपीट करता था। प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद ने बताया कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी वजह से घटना हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।