{"_id":"575874da4f1c1b1f349c56be","slug":"suspended-the-suspended-manager-mistry","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित मैनेजर ने मिस्त्री को ही सस्पेंड कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित मैनेजर ने मिस्त्री को ही सस्पेंड कर दिया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज डिपो वर्कशाप में ‘जुगाड़’ के एयर कंप्रेशर फटने के मामले में निलंबित सर्विस मैनेजर आरबीएल शर्मा ने चुपचाप एक और बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने एक मिस्त्री को सस्पेंड कर दिया। मामला क्षेत्रीय प्रबंधक तक पहुंचा तो जांच पड़ताल शुरू हो गई है।
बुधवार सुबह निलंबित सर्विस मैनेजर आरबीएल शर्मा ऑफिस पहुंचे और बरेली डिपो में तैनात नफीस को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया। यह आदेश बैक डेट में जारी हुआ है। नफीस मिस्त्री 17 मई को कंप्रेशर फटने में घायल हुआ था। उधर, मनमाने तरीके से सस्पेंड होने की जानकारी कुछ ही देर में कर्मचारी संगठनों तक पहुंच गई। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा से हस्तक्षेप करने की मांग की। जानकारी होने पर प्रभाकर मिश्रा खुद रीजनल वर्कशाप जा धमके। उन्होंने एमएम कार्यालय में कार्यरत स्टाफ से सस्पेंशन लेटर जारी होने की जानकारी ली। उनके साथ एआरएम एमबी नाटू और नीरज अग्रवाल ने भी तथ्य जुटाए तो पता चला कि निलंबित एमएम ने अपने बचाव में बैक डेट में पत्र जारी किया है।
बता दें कि वर्षों पुराने एक कंडम ड्रम से क्षेत्रीय कार्यालय में एयर कंप्रेशर बनाया गया था। इसे परीक्षण के लिए बरेली डिपो लाया गया तो 17 मई को फट गया। इसमें चार कर्मचारी घायल हुए थे। इस मामले में स्थानीय स्तर पर लीपापोती हो गई लेकिन मामला जब मुख्यालय पहुंचा तो नए सिरे जांच हुई, इसमें सेवा प्रबंधक आरबीएल शर्मा और सीनियर फोरमैन राजीव शर्मा दोषी पाए गए। प्रबंध निदेशक आशीष गोयल ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
जुगाड़ से बना एयर कंप्रेशर कंप्रेशर फटने के मामले में एक कर्मी को बैक डेट में निलंबित करने की जानकारी मिली है। निलंबित हो चुके सेवा प्रबंधक ने गलत काम किया है। मामले की जांच हो रही है, कोई अन्याय नहीं होगा।
- प्रभाकर मिश्रा, आरएम, रोडवेज