{"_id":"5e8792ac8ebc3e77b638564a","slug":"suspected-corona-patient-molest-nurse-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में कोरोना के संदिग्ध मरीज ने की नर्स से छेड़खानी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में कोरोना के संदिग्ध मरीज ने की नर्स से छेड़खानी, हंगामा
Sat, 04 Apr 2020 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भोजीपुरा (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, भोजीपुरा (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संदिग्ध मरीज के नर्स के साथ छेड़खानी करने के बाद एक निजी मेडिकल कॉलेज में हंगामा हो गया। आइसोलेशन वार्ड छोड़कर घर जाने की जिद कर रहे युवक ने छेड़खानी के दौरान नर्स से मारपीट भी की और उसका मास्क नोचकर फेंक दिया। सुरक्षा अधिकारी की ओर से पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन शाम को उसकी और उसके परिवार के दो अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो तीनों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक बहेड़ी के एक गांव के युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए 31 मार्च को पत्नी और बेटी के साथ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तीनों का सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही युवक ने घर जाने की जिद शुरू कर दी। उसे समझाया गया कि रिपोर्ट आने से पहले उसे घर नहीं जाने दिया जाएगा लेकिन वह जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह नौ बजे स्टाफ नर्स युवक को देखने पहुंची तो उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसका मास्क नोचकर फेंक दिया। वार्ड में तोड़फोड़ भी कर दी। नर्स के शोर मचाने पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने उसे बचाया। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन