फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sushil Sharma became the president and Rajpal became the general secretary.

Bareilly News: सुशील शर्मा अध्यक्ष तो राजपाल बने महासचिव

Tue, 18 Feb 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sushil Sharma became the president and Rajpal became the general secretary.
आंवला।
विज्ञापन

आंवला बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार शर्मा और महासचिव पद पर राजपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। परिणाम की घोषणा के बाद विजेताओं का समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मतदान के दौरान कुल 193 मत पड़े। इनमें से अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा को 127 और उनके प्रतिद्वंद्वी कुंवर पाल सिंह को 66 मत ही मिले। महासचिव पद पर राजपाल सिंह ने 76 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गजेंद्र सिंह को 61, अतुल कुमार सिंह को 55 मत मिल पाए।
संयुक्त सचिव प्रशासन पर राधाकृष्ण को 85 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सौरभ कुमार शर्मा को 66 व अखिलेश कुमार गुप्ता को 40 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रकाशन पर कामेश कुमार सिंह ने 99 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी कृष्ण पाल सिंह को दस मतों से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर सूर्य प्रताप ने 109 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तसलीम रजा अंसारी ने 80 वोट पाए।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 196 अधिवक्ता मतदाताओं में से 193 ने अपने मत का प्रयोग किया। महासचिव पर एक व संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर दो, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर पांच व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर चार मतों को रद्द किया गया। चुनाव अधिकारी सतीश चंद्र शर्मा व परमानंद मौर्य ने परिणाम की घोषणा की। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed