फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suryankha proposed marriage, cut nose

सूर्पणखा ने रखा विवाह का प्रस्ताव, कट गई नाक

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Suryankha proposed marriage, cut nose
Suryankha proposed marriage, cut nose - फोटो : बरेली, अमर उजाला
ब्रह्मपुरी में चल रही होली की रामलीला में शुक्रवार को दर्शकों ने सूर्पणखा की नाक कटते देखी। सूपर्णखा ने अपने भाई खर-दूषण से राम की बुराई बताई तो वह युद्ध करने निकल पड़े। राम के द्वारा खर-दूषण का वध हुआ। इस दौरान लीला स्थल पर आतिशबाजी की गई और खर-दूषण के 25 फुट के पुतले का दहन किया गया। 
विज्ञापन

श्री रामलीला सभा की ओर से आयोजित रामलीला के 12वें दिन अयोध्या से आए न्यू बजरंग विजय आदर्श रामलीला मंडल के कलाकाराें ने अगस्त्य मुनि संवाद से लेकर सूर्पणखा के नाक काटने और खर-दूषण वध का मनोहारी मंचन किया। श्रीराम और सीता अत्री आश्रम आते हैं यहां सती अनसुइया के द्वारा सीता को नारी धर्म समझाया जाता है। यहां से विदा होकर राम सीता और लक्ष्मण पंचवटी जाते हैं यहां आश्रम बनाते हैं। तभी रावण की बहन सूर्पणखा राम के पास पहुंच जाती है और अपने विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम के इंकार करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है। लक्ष्मण नाराज होकर सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। सूर्पणखा बिलखते हुए अपने भाई खर-दूषण के पास पहुंचती है। खर-दूषण राम का वध करने के लिए सेना लेकर जाता है लेकिन मृत्यु को प्राप्त होता है। इस मौके पर मुनीश शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, अमित अरोड़ा, मनोज रस्तोगी, अक्षय शर्मा, विजय शंकर, सुमित अरोरा, प्रभाकर शर्मा, अशोक रस्तोगी, अखिलेश अग्रवाल, शेखर कुमार व अन्य का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


आज की रामलीला
शनिवार को सीताहरण, जटाऊ उद्धार, शबरी लीला, राम सुग्रीव मित्रता, बालीवध, लंका दहन का मंचन शाम छह बजे से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed