फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suryakant also reaped the benefits, left the post of director five years ago

Bareilly News: सूर्यकांत ने भी काटी थी मलाई, पांच साल पहले छोड़ा निदेशक का पद

Tue, 03 Jun 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Suryakant also reaped the benefits, left the post of director five years ago
बरेली। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि घोटाले में बदायूं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद निदेशक भाई भूमिगत हो गए हैं। खुद को पाक-साफ बता रहे भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य ने नए दफ्तर से भी सामान समेट लिया है। घोटाला करीब आठ सौ करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस फर्जीवाड़े में कई साल मलाई काटने के बाद सूर्यकांत ने बदायूं की कंपनी से निदेशक का पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन

कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत, मैनेजर अमित सिंह, एजेंट सुनील बाबू मौर्य और अन्य के खिलाफ बदायूं कोतवाली में निवेशक असद अहमद की ओर से रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निदेशकों समेत ज्यादातर आरोपी बरेली के निवासी हैं, जबकि सूर्यकांत भाजपा की बरेली महानगर इकाई का मंत्री है।
विज्ञापन

n हो सकती है गिरफ्तारी, पार्टी कर सकती है किनारा ः सूर्यकांत मौर्य भाजपा में महानगर मंत्री है। इसलिए उससे उपकृत होने वाले नेता और पदाधिकारी अब तक उसे बचाने के लिए पैरवी कर रहे थे। अब उसके खिलाफ रिपोर्ट होने और हेरफेर की बात सामने आने पर नेताओं ने किनारा कर लिया है। ऐसे में अब दोनों भाइयों और उनके गुर्गों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। मुकदमे में नामजद होने के बाद पार्टी नेतृत्व भी सूर्यकांत को बाहर का रास्ता दिखा सकता है। वहीं, एसआईटी भी दोनों भाईयों की संपत्तियों पर नजर रखे हुए है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed