फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey Report: Five thousand hectares of crops and four lakh people were destroyed by the floods

सर्वे रिपोर्ट : पांच हजार हेक्टेयर फसल और चार लाख लोग बाढ़ से उजड़े

Tue, 09 Nov 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Survey Report: Five thousand hectares of crops and four lakh people were destroyed by the floods
बाढ़ में भीगी फसल सुखाता एक किसान। (फाइल फोटो)
सदर तहसील ने सौंपी सर्वे रिपोर्ट, जिले की दूसरी तहसीलों में चल रहा है सर्वे
विज्ञापन

11 हजार से ज्यादा किसानों के प्रभावित होने की शासन को भेजी गई रिपोर्ट
बरेली। पिछले दिनों भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही ने बड़ी तादाद में लोगों को प्रभावित किया है। शासन को भेजी गई सूचना के अनुसार अब तक करीब पांच हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है और करीब चार लाख से ज्यादा लोग प्रभावित रहे। सदर तहसील ने सर्वे रिपोर्ट पूरी कर एडीएम एफआर को सूचना भेज दी है। वहीं, अन्य प्रभावित रही छह तहसीलों में सर्वे कार्य अभी जारी है।
शासन को भेजी गई सूचना के अनुसार आंवला, बरेली सदर, फरीदपुर, मीरगंज, बहेड़ी, नवाबगंज में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप रहा। इसमें नवाबगंज के अलावा शेष पांच तहसीलों में रामगंगा और किच्छा नदी के जल प्रवाह की वजह से बाढ़ का प्रकोप हावी रहा था। इसकी चपेट में 635 गांव दर्ज हुए हैं। सर्वे के दौरान अब तक 11735 किसानों की 5052 हेक्टेयर भूमि पर उपजी अथवा धान, सरसों आदि की काटी गई फसल बर्बाद हुई है। 82 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन

जिन गांवों के घरों में पानी भर गया या मकान ध्वस्त हो गए, उन्हें राहत कार्य के तहत 5900 फूड पैकेट समेत पांच सौ लोगों को राशन दिया। राहत और बचाव के लिए चार नावों का संचालन किया गया। चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच पशु भी जल प्रलय की चपेट में आकर मर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर : तीन हजार किसानों की फसल बर्बाद
फरीदपुर तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक तीन हजार किसानों की फसल बर्बाद होने की सूचना फीड कर दी गई है। एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए परिजन को आर्थिक मदद दी जा चुकी है। चार मृत जानवरों की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। 70 घरों की आंशिक क्षति हुई थी। उन्होंने दो दिन के भीतर शेष सर्वे कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद जताई है। वहीं, जल प्रलय से सर्वाधिक प्रभावित रहे बहेड़ी, मीरगंज और आंवला में अभी सर्वे कार्य चल रहा है। तहसीलदारों ने इस हफ्ते रिपोर्ट पूरी होने की उम्मीद जताई है।


सदर तहसील की स्थिति
- 358 गांव के 15186 लोग प्रभावित, एक व्यक्ति की मौत
- 5052 हेक्टेयर की अनुमानित 6.82 करोड़ फसल बरबाद
- 31 मकान हुए क्षतिग्रस्त 67 टीमों ने किया फसल का सर्वे

‘प्रभावित किसानों समेत अन्य जानमाल की हानि का आकलन किया जा रहा है। अब तक प्राप्त डाटा के अनुसार करीब 11 हजार से ज्यादा किसानों की फसल बर्बाद हुई है। जिनकी सूची ऑनलाइन अपडेट की जा रही है। शासन की ओर से राज्य आपदा मोचक निधि से सहायता राशि प्रभावित को प्रदान की जाएगी।’ - संतोष बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed