फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey of Ghaziabad-Lucknow four line rail project completed, DPR sent

Bareilly News: गाजियाबाद-लखनऊ फोर लाइन रेल प्रोजेक्ट का सर्वे पूरा, डीपीआर भेजी

Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Survey of Ghaziabad-Lucknow four line rail project completed, DPR sent
बरेली। गाजियाबाद-लखनऊ के बीच मुख्य रेल लाइन को फोर लाइन करने के प्रोजेक्ट का सर्वे पूरा हो गया है। अगले चरण में बरेली-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर और भोजीपुरा-लालकुआं, काठगोदाम-लालकुआं रेल लाइनों के दोहरीकरण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) होना है। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। अगले वित्तीय वर्ष में बरेली-चंदौसी रेल लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद-लखनऊ के बीच चार चरणों में फोर लाइन रेल प्रोजेक्ट का काम प्रस्तावित है। इसके लिए 2021 में कवायद शुरू हुई थी। अब सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से मंजूरी के बाद डीपीआर उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस भेजा जाएगा। इसके बाद काम शुरू होने को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल गाजियाबाद-लखनऊ के बीच अप-डाउन दो लाइन हैं। फोर लाइन ट्रैक होने से एक ही समय में ज्यादा गाड़ियां चलाई जा सकेंगी। ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। मुरादाबाद-बरेली, बरेली-रोजा, रोजा-हरदोई, हरदोई-लखनऊ चार चरणों में सर्वे का काम पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में साफ हो गया है कि ट्रैक को फोर लाइन बनाने के लिए मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और लखनऊ में किन-किन स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed