फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey of Dhaura river will be done soon

Bareilly News: धौरा नदी का जल्द होगा सर्वे

Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Survey of Dhaura river will be done soon
विभाग को इस माह धनराशि मिलने की उम्मीद
विज्ञापन




बरेली। धौरा नदी के जीर्णोद्धार के लिए बाढ़ खंड विभाग ने खाका तैयार किया है। बाढ़ खंड विभाग ने शासन से नदी का सर्वे कराने के लिए 17 लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शासन से धनराशि मिलने की उम्मीद है। उसके बाद सर्वे शुरू किया जाएगा। इसमें विभाग को पता चलेगा कि नदी का जीर्णोद्धार के लिए क्या-क्या करना होगा।




जिले में बहने वाली नदियों में शामिल धौरा नदी, जो यहां पर 40 किलोमीटर की दूरी तय करती है। पहले कलकल करके बहने वाली इस नदी के किनारे खेती करने वाले किसानों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता था, लेकिन धीरे-धीरे इस नदी का अस्तित्व ही खत्म होने लगा। अब हालत यह है कि अब कई जगहों पर बड़ी-बड़ी घास उग आयी है। कहीं पर नदी की जमीन ऊंची हैं, तो कहीं पर नीची है। इसकी वजह से धौरा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद भी किसानों तक सही से पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में इसके जीर्णोद्धार के लिए किसानों ने ब्लॉक से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। उसके बाद में विभाग ने नदी के सर्वे के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन


-------------
नदी के सर्वे के लिए 17 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया था। अब जल्द ही धनराशि मिलने की उम्मीद है। इसके बाद में सर्वे का काम कराया जाएगा।
-अमित किशोर, एई बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed