फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey for BDA new township is complete will be approved in the board meeting

Bareilly News: बीडीए की नई टाउनशिप के लिए सर्वेक्षण पूरा, बोर्ड की बैठक में लगेगी मुहर

Tue, 25 Feb 2025 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 02:37 AM IST
सार

पीलीभीत रोड के किनारे प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए सर्वेक्षण पूरा हो गया है। सर्वेक्षण में धार्मिक स्थल और सार्वजनिक उपयोग की जमीन के गाटा भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Survey for BDA new township is complete will be approved in the board meeting
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पीलीभीत रोड करीब स्थित नौ गांवों के रकबे की जमीन पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की नई आवासीय योजना प्रस्तावित है। जमीन का गाटावार सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। राजस्व और बीडीए के कर्मचारियों ने सर्वे किया था। कहां आबादी है और कहां जमीन खाली है। इसके गाटा चिह्नित किए गए हैं। आबादी क्षेत्र को छोड़कर शेष जमीन अधिग्रहीत करने की तैयारी है। बोर्ड की अगली बैठक में इस पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन


अड़पुराजागीर, आसपुर खूबचंद, कुंहरा, कलापुर, हरहरपुर, बरकापुर, रूपापुर, मोहरनियां और नवदिया कुर्मियान में नई टाउनशिप के लिए सर्वेक्षण पूरा हो गया है। सर्वेक्षण में धार्मिक स्थल और सार्वजनिक उपयोग की जमीन के गाटा भी दर्ज किए गए हैं। धार्मिक स्थलों को समेटते हुए परियोजना में पार्क आदि विकसित करने की तैयारी है। अब अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन उसके लिए बोर्ड की बैठक से अनुमोदन लिया जाना है। 
विज्ञापन


चिह्नित की गई जमीन के बदले चार गुना मुआवजा देकर कब्जा लिया जाना है लेकिन अधिग्रहण की दर डीएम तय करेंगे। इससे पहले मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बीडीए बोर्ड की बैठक होगी। बोर्ड की बैठक अभी तय नहीं है लेकिन मार्च में हो सकती है। बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि रामपुर रोड की प्रस्तावित योजना को लेकर किसान भी उत्साहित हैं। इसलिए बीडीए इसमें आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम नौ करोड़ या कम से कम तीन करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा 
अगर सर्किल रेट से चार गुना पर अधिग्रहण होता है तो अधिकतम 9.60 करोड़ और कम से कम तीन करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा मिल सकता है। नवदिया कुर्मियान में बड़ा बाईपास के निकट की जमीन का सर्किल रेट 2.40 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। यहां पर अधिकतम 9.60 करोड़ और कलापुर में सामान्य भूमि का सर्किल रेट सबसे कम 75 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। भू-स्वामियों को यहां पर तीन करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा मिल सकता है। 
 

बरेली सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण की रफ्तार तेज कराएं
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य एडमिन विशाल चौहान ने एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारियों के साथ सोमवार को बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण और प्रस्तावित रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने और बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण को रफ्तार देने के निर्देश दिए। बरेली-सितारगंज हाईवे पर अभी तक 15 प्रतिशत काम हुआ है। इस पर 1200 करोड़ रुपये का खर्च होना है।

अब तक 100 करोड़ रुपये ही व्यय हुए हैं। उन्होंने इसे पर्याप्त नहीं माना। परियोजना निदेशक से कहा गया कि वह कार्यदायी संस्था से बात करके कार्य की रफ्तार को बढ़ाएं ताकि तय समय पर परियोजना पूरी हो जाए। 

उन्होंने कहा कि रिंग रोड के लिए मुआवजा वितरण में अगर कोई अड़चन है तो प्रशासन और भूमि अध्याप्ति अधिकारी से बात करके आगे बढ़ाएं, जिससे फर्म का चयन करके रिंग रोड का निर्माण शुरू कराया जा सके। समीक्षा के दौरान पाया गया कि रिंग रोड के लिए अब तक 377 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। उसमें 15 करोड़ का भी वितरण नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed