फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Supreme relief to Maulana Taukir, stay on arrest till next hearing

Bareilly News: मौलाना तौकीर को सुप्रीम राहत, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Supreme relief to Maulana Taukir, stay on arrest till next hearing
बरेली। स्थानीय अदालत से गैरजमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई झेल रहे आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को अगली सुनवाई तक सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट के सभी आदेशों पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। न्यायालय की ओर से सुनवाई के लिए अगली तारीख जल्द ही नियत की जाएगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा खां की ओर से विशेष अनुज्ञा याचिका दायर की गई थी जो बुधवार को कोर्ट संख्या-14 में जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस एवीएन भाटी की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट व हाईकोर्ट के सभी आदेशाें पर स्थगन देते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। यहां बता दें कि वर्ष 2010 के दंगे के मास्टरमाइंड बताए जा रहे मौलाना तौकीर रजा अभी तक अदालत में पेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को जिला जज की अदालत में इस केस की सुनवाई थी, लेकिन मौलाना हाजिर नहीं हुए। इससे पहले पुलिस मौलाना के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी है। अदालत की तरफ से इस मामले में चार आरोपियों मौलाना तौकीर, अबरार, आरिफ व वसीम के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। इनमें मौलाना को छोड़कर तीनों अन्य आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना के सामने भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। मौलाना राहत पाने के लिए हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने उन्हें सेशन कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। राहत न मिलने पर मौलाना सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। अधिवक्ता ऐश्वर्य पाठक ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद राज्य सरकार अब सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी। अगली सुनवाई की तारीख भी जल्द ही नियत होने की उम्मीद है।





आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां सुप्रीम कोर्ट का आभार प्रकट करते हुए फैसले का सम्मान करते हैं। उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। डाक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। शीघ्र ही वह बरेली आकर सभी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed