{"_id":"6aea50a0e04d7012180785ee","slug":"supporter-of-a-prospective-candidate-beaten-during-an-election-debate-bareilly-news-c-4-bly1015-1001923-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चुनावी बहस में संभावित प्रत्याशी के समर्थक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चुनावी बहस में संभावित प्रत्याशी के समर्थक को पीटा
विज्ञापन
बरेली। प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी अभी चयनित नहीं हो सके हैं लेकिन उनके समर्थक और करीबियों में बहस का दौर शुरू हो गया है। ऐसे ही मामले में एक संभावित प्रत्याशी के करीबी समर्थक को दूसरे नेता के समर्थकों ने पीट दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देने का दावा किया है।
विपक्षी दल के एक प्रत्याशी कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। उसी पार्टी से कई अन्य दमदार नेता टिकट के लिए लामबंद हैं। इनमें से एक नेता का समर्थक मंगलवार रात अपने नेता के दावे को मजबूत बता रहा था। खाने-पीने के दौरान दूसरे नेता के समर्थकों से उसकी बहस हुई।
आरोप है कि दूसरे नेता के समर्थक हावी हो गए और अकेले कार्यकर्ता को पीट दिया। इसकी शिकायत की गई है। देर रात तक मामले में कार्रवाई नहीं की गई थी। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर मिली है। मारपीट का आरोप है, जांच की जा रही है।