{"_id":"60bfc8548ebc3e2e3545c040","slug":"sunshine-during-the-day-and-humidity-in-the-night-made-her-miserable-bareilly-news-bly4491402192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप और रात में उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप और रात में उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
बरेली। मानसून आने से पहले गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। मंगलवार की रात अब तक की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 29 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से लोगों को रात में भी सुकून नहीं मिला। उधर, मौसम विभाग ने बुधवार से राहत की उम्मीद जताई है। कहा, अनुकूल माहौल रहा तो बारिश होने के आसार हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से हवा चलने से अचानक तापमान बढ़ा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हवा में मौजूद नमी ने धूप की तपिश बढ़ने पर उमस बढ़ा दी है। बुधवार सुबह हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से पश्चिमी विक्षोभ हावी हो सकता है। इससे पहाड़ों पर मंडरा रहे बादल मैदानी इलाकों में प्रवेश करेंगे और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूतनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और नमी का स्तर 65 फीसदी रहा।